केंद्र सरकार ने ‘डिजिटल भारत कार्यक्रम’ (Digital India Program) के तहत ‘सी-डॉट’ द्वारा विकसित चार विश्व स्तरीय ब्राडबैंड उत्पादों का 6 जुलाई 2015 को शुभारंभ किया. केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने 'सी-डॉट' की ओर से देश में विकसित इन नए उत्पादों का शुभारंभ किया.
देश में विकसित चार विश्व स्तरीय ब्राडबैंड उत्पादों के शुभारंभ के साथ ही भारत उत्कृष्ट दूरसंचार सेवाओं और एडवांस ब्राडबैंड आधारित सेवाओं को कारगर ढंग से सुलभ कराने के संबंध में दुनिया में अन्यं सभी विकसित देशों के बराबर हो गया. चार विश्व स्तरीय ब्राडबैंड उत्पादों का शुभारंभ केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी ढाई लाख गांवों में ब्राडबैंड सेवाएं पहुंचाने तथा ढाई वर्ष में इ्ंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या 30 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ करने के लक्ष्य का एक हिस्सा है.
विदित हो कि डिजिटल इंडिया पहल से भारत के लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की. इससे भारत को विकसित एवं वैश्विक रूप से विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी तथा मेक इन इंडिया एवं स्किल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
0 comments:
Post a Comment