भारत में पेशेवर मुक्केबाजी के संचालन हेतु नयी इकाई प्रारंभ-(12-JUL-2015) C.A

| Sunday, July 12, 2015
भारत में पेशेवर मुक्केबाजी को बढ़ावा देने हेतु 8 जुलाई 2015 को भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) लांच की गई. आईबीसी ने उन मुक्केबाजों के लिए लुभावने वित्तीय करार का वादा किया गया है, जो एमेच्योर मुक्केबाजी के बाद अब पेशेवर बनना चाहते हैं.
भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ के पूर्व महासचिव ब्रिगेडियर मुरलीधरन राजा को आईबीसी का पहला अध्यक्ष बनाया गया है. इंफिनिटी आप्टिमल साल्यूशंस (आईओएस) आईबीसी की पहली मार्केटिंग इकाई होगी.
आईबीसी के अनुसार, जो भी मुक्केबाज आईबीसी से अनुबंध का फैसला करेगा उसे वर्ष में न्यूनतम चार फाइट मिलने की गारंटी होगी और विजेता के लिए सामान्य इनामी राशि छह लाख रुपये होगी. इसके साथ ही मुक्केबाज के दर्जे को देखते हुए इनामी राशि में वृद्धि भी की जाएगी.

0 comments:

Post a Comment