भारत ने दूसरी बार दक्षिण एशिया बास्केटबाल प्रतियोगिता जीती-(06-JUl-2015) C.A

| Monday, July 6, 2015
पिछली बार के विजेता भारत ने 5 जुलाई 2015 को श्रीलंका को 93-44 से हराकर चौथी दक्षिण एशिया बास्केटबाल प्रतियोगिता (साबा) जीती. 

इस जीत के बाद भारत ने सितंबर में जुलाई में होने वाली फीबा एशिया बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया.

भारत की ओर से तमिलनाडु के अरविन्द अन्नादुरई ने सबसे अधिक 22 अंक प्राप्त किये.
विजेता टीम को बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के. गोविन्दराज द्वारा 35,000 रूपए का नकद इनाम दिया गया.

भारत ने स्वर्ण पदक जीता जबकि श्रीलंका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा तथा नेपाल ने कांस्य पदक हासिल किया.

0 comments:

Post a Comment