भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 3 जुलाई 2015 को तत्काल परियोजना आरंभ की. इस पहल द्वारा लोगों को घर बैठे ही कम समय में होम लोन आवेदन (एचएलए) की प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाएगी.आवेदन फार्म तथा संबंधित दस्तावेज़ जमा कराने के बाद इस परियोजना से आवेदक 10 दिन के भीतर होम लोन प्राप्त कर सकेंगे.
यह परियोजना बैंक के सभी विपणन केन्द्रों तथा शाखाओं में चरणबद्ध तरीके से आरंभ की जाएगी. इसे बड़े स्तर पर तथा विशाल केन्द्रों में लागू किया जायेगा.
इससे पहले एसबीआई ने 28 मई 2015 को ऑनलाइन ग्राहक अधिग्रहण योजना आरंभ की थी ताकि होम लोन आवेदनों को तुरंत ई-अप्रूवल मिल सके.
इससे पहले एसबीआई ने 28 मई 2015 को ऑनलाइन ग्राहक अधिग्रहण योजना आरंभ की थी ताकि होम लोन आवेदनों को तुरंत ई-अप्रूवल मिल सके.
0 comments:
Post a Comment