फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा अर्जेंटीना, भारत को 156वां स्थान प्राप्त-(12-JUL-2015) C.A

| Sunday, July 12, 2015
9 जुलाई 2015 को जारी फीफा रैंकिंग के अनुसार अर्जेंटीना पहले स्थान पर है तथा भारत का स्थान पहले से 15 स्थान नीचे चला गया है.

विश्व कप फुटबॉल 2018 के क्वालीफायर मैचों में जून 2015 में ओमान और गुआम से हारने बाद फीफा की हालिया रैंकिंग में भारत 15 स्थान लुढ़क कर 161 अंक के साथ 156वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले भारत विश्व रैंकिंग में 141वें स्थान पर था.
कोपा अमेरिका कप के फाइनल में जगह बनाने वाली अर्जेंटीना टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है जिससे वह जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई है. दूसरे स्थान पर बेल्जियम, तीसरे पर कोलंबिया तथा चौथे पर नीदरलैंड हैं.

रोमानिया (8) तथा वेल्स (10) प्रथम दस में पहली बार जगह पाने वाली टीमें हैं जबकि इंग्लैंड नौंवे स्थान पर हैं. 

कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाली चिली की टीम को आठ स्थानों के सुधार के साथ 11वां स्थान प्राप्त हुआ है.

0 comments:

Post a Comment