वाशिंगटन में 5 जुलाई 2015 को समाप्त हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत ने 156 पदक अर्जित किये.
भारत ने टूर्नामेंट में 89 स्वर्ण, 50 रजत तथा 17 कांस्य पदकों के साथ पहली बार पदक तालिका में 150 से अधिक पदक हासिल किये.
भारत की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम से खेलते हुए ऋचा मिश्रा ने सबसे अधिक पदक प्राप्त किये, उन्होंने तैराकी में 6 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक प्राप्त किये. दूसरे स्थान पर, पंजाब पुलिस की असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में 5 स्वर्ण पदक हासिल किये.

अन्य प्रमुख विजेता हैं, सिनी सहदेवन (4 स्वर्ण, 1 रजत), मोनिका चौधरी (4 स्वर्ण, 1 रजत), महाराष्ट्र पुलिस की जयश्री बोरागी (3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य), केरल पुलिस के जोजोमोल यूसुफ (3 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कुहेल गांगुली (3 स्वर्ण एवं 3 रजत) तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सुमनदीप कौर (3 स्वर्ण पदक).
भारतीय दल ने पहली बार किसी पदक तालिका में 150 से अधिक पदक हासिल किये हैं.
इससे पहले वर्ष 2013 में भारत ने उत्तरी आयरलैंड स्थित बेलफास्ट में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में 83 पदक जीते थे.
0 comments:
Post a Comment