दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में 16 रन पर 6 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई. इस हैट्रिक के साथ ही वह एकदिवसीय मैचों के इतिहास में अपने पहले ही मैच में हैट्रिक बनाने वाले विश्व के दूसरे तथा दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने.
यह मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर बांगलादेश में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के मध्य 10 जुलाई 2015 को खेला गया.
कगिसो रबादा ने पहले 13 गेंदे डक देने के साथ सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को आउट किया. इसके बाद डेविड मिलर के हाथों लिट्टन दास को कैच कराया. उसके बाद अगली ही गेंद में महमदुल्लाह को आउट किया.
इससे पहले अपने प्रथम एक दिवसीय मैच में हैट्रिक बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम हैं, जिन्होंने इसी मैदान पर दिसंबर 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था.
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के मध्य खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया.
इसके साथ रबादा वनडे में हैट्रिक लेने वाले क्रिकेट जगत से 39वें गेंदबाज बने, जबकि चार्ल लैंगवेल्ड्ट और जेपी डुमिनी के बाद दक्षिण अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज हैं.
मैच का परिणाम
• बांग्लादेश: 160 (36.3 ओवर)
• दक्षिण अफ्रीका: 164-2 (31.1 ओवर)
• मैन ऑफ़ द मैच: कगिसो रबादा
एक और रिकॉर्ड
यही नहीं रबादा ने 6 विकेट लेकर सिर्फ 16 रन ही दिए. यह एकदिवसीय क्रिकेट में पहला पहला मैच खेल रहे किसी भी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

0 comments:
Post a Comment