भारत ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास: अजेय वॉरियर-2015-(10-JUNE-2015) C.A

| Wednesday, June 10, 2015
भारत और ब्रिटेन की सेना के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों के निर्माण हेतु भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वॉरियर -2015', 13 जून 2015 से 28 जून 2015 तक ब्रिटेन के वेस्टडाउन कैम्प, सेलिसबरी प्लेन्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जायेगा.

अजेय वॉरियर -2015’ अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत और ब्रिटेन की सेना के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना एवं उन्हें बढ़ावा देने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत उग्रवाद / आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्त स्तर पर सामरिक ऑपरेशन चलाना है. 

इस अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना के कुमाऊं रेजीमेंट की एक बटालियन को नामांकित किया गया है. ब्रिटेन के वेस्टडाउन कैम्प, सेलिसबरी प्लेन्स ट्रेनिंग एरिया में पहुंचने के बाद भारतीय सेना को अत्याधुनिक हथियारों, उपकरण, सामरिक अभ्यास के विषय में प्रशिक्षण दिया जायेगा.

0 comments:

Post a Comment