स्विट्जरलैंड के टेनिस
खिलाड़ी स्टेनिसलास वावरिंका ने 7 जून 2015 को पेरिस (फ्रांस) में आयोजित ‘फ्रेंच ओपन 2015’
के ‘पुरुष एकल’ के
खिताबी मुकाबले में नोवाक जोकोविच (सर्बिया) को पराजित कर ख़िताब जीता. खिताबी
मुकाबले में वावरिंका ने जोकोविच को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया. वावरिंका का यह पहला फ्रेंच ओपन खिताब है.
यह 2014 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद उनके करियर
का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है. वावरिंका वर्ष 1990 में
आंद्रेस गोमेज के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.
इसके साथ ही वावरिंका ने जोकोविच के लगातार 28 मैच जीतने का
सिलसिला भी तोड दिया.
दूसरी ओर, विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2015 के महिला एकल वर्ग का
खिताब 7 जून 2015 को जीत लिया. सेरेना
विलियम्स ने चेक गणराज्य लुसी साफ़ारोवा को 6-3, 6-7, 6-2 से
पराजित कर तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता.
0 comments:
Post a Comment