पूर्व भारतीय कप्तान
राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 6 जून 2015 को भारत की 'ए'
और अंडर-19 टीमों का कोच नियुक्त किया गया है.
बीसीसीआई की सलाहकार समिति की बैठक के बाद यह घोषणा की गई. इससे पहले भारत के तीन पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने अपनी 'सलाहकार समिति' में शामिल करने की घोषणा की थी.
द्रविड़ ने वर्ष 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और अंतिम टेस्ट जनवरी, 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. उन्होंने करियर में 164 मैच खेले और 13288 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 344 वनडे मैचों में 10889 रन बनाए, इसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं.
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में अंडर-19 विश्व कप आयोजित किया जाएगा जिसके लिए द्रविड़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है.

0 comments:
Post a Comment