पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का निधन-(15-JUNE-2015) C.A

| Monday, June 15, 2015
पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का 13 जून 2015 को गाजियाबाद स्थित उनकी बेटी दीपा कौल के आवास पर निधन हो गया. वे 101 वर्ष की थीं.

पांच बार सांसद रहीं शीला का जन्म 7 फरवरी 1915 को हुआ. उन्होंने लाहौर महिला कॉलेज से कला में स्नातक तथा लाहौर के सर गंगाराम प्रशिक्षण कॉलेज से शिक्षण की डिग्री प्राप्त की थी.


उनकी शादी प्रख्यात वनस्पतिविद् कैलाशनाथ कौल से हुई थी. कौल के परिवार में दो बेटे सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गौतम कौल, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक विक्रम कौल के अलावा एक बेटी दीपा कौल हैं जो उत्तरप्रदेश की पूर्व सूचना मंत्री हैं.

वे 1971 से 1977 तक पांचवी लोक सभा में सांसद रहीं. वे वर्ष 1980 से 1984 तक शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण विभाग की स्वतन्त्र केन्द्रिय मंत्री रहीं. इसके अतिरिक्त वे वर्ष 1991 से 1995 तक केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तथा वर्ष 1995 से 1996 तक हिमाचल प्रदेश की गवर्नर रहीं.

वे वर्ष 2012 से ही बीमारी के ग्रसित होने के कारण बिस्तर पर थीं.

0 comments:

Post a Comment