विनीता बाली ग्लोबल अलाएंस फॉर इम्प्रुभमेंट न्यूट्रीशन के निदेशक मंडल की अध्यक्ष नियुक्त-(13-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 13, 2015
विनीता बाली को 4 जून 2015 को ग्लोबल अलाएंस फॉर इम्प्रुभमेंट न्यूट्रीशन (गेन GAIN) के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
विनीता ने गेन की स्थापना के समय से ही कुपोषण के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का नेतृत्व करने वाले जे नायडू का स्थान लिया.

विनीता 2010 से ही कंपनी में बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्यरत है तथा भारत, ब्रिटेन, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, चिली और अमेरिका में विपणन और सामान्य प्रबंधन से सम्बंधित क्षेत्रों में बड़ी कंपनियों का नेतृत्व किया है.
 
वह कॉर्नेल विश्वविद्यालय के डिविजन ऑफ़ न्यूट्रीशनल साइंस के सलाहकार बोर्ड की सदस्य हैं तथा केयर इंडिया की उपाध्यक्ष भी हैं. वह सन(SUN Scaling Up Nutrition) आन्दोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले वैश्विक 27 व्यक्तित्वों (जिनका चयन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया गया था) में से एक हैं

उनके पास क्रिसिल लिमिटेड, टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और कस्तूरी एंड संस लिमिटेड सहित कई भारतीय कंपनियों में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करने का अनुभव है.

उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विभिन्न योगदान के लिए कई पुरस्कार जीते हैं.

0 comments:

Post a Comment