लुईस हैमिलटन चौथी बार कनाडा ग्रां प्री के विजेता बने-(10-JUNE-2015) C.A

| Wednesday, June 10, 2015
लुईस हैमिलटन ने 8 जून 2015 को कनाडा ग्रां प्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर के जीत दर्ज की. 29 वर्षीय ब्रिटिश ड्राइवर हैमिलटन की यह कनाडा में चौथी एवं इस सत्र की भी चौथी जीत है. 

इस जीत के साथ ही लुईस को करियर में 37वीं बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ. इस रेस में रोसबर्ग दूसरे स्थान पर रहे.


मर्सिडीज के ड्राइवर हैमिलटन ने यह रेस 1:19:409 सेकेंड में जीती. उनके करियर की यह 44वीं पोल पोजीशन थी. 

चार बार के विश्व चैंपियन सेबस्टियन वेटल पांचवे स्थान पर रहे. सहारा फोर्स इंडिया के निको हुल्केन्बर्ग आठवें स्थान पर रहे. हैमिल्टन की इस सत्र की सात रेसों में यह चौथी जीत है.

0 comments:

Post a Comment