वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर वेस्ली हॉल आईसीसी (ICC) के हॉल ऑफ फेम में शामिल-(13-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 13, 2015
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी/ ICC) ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल को क्रिकेट के हॉल ऑफ फेममें शामिल किया. आईसीसी द्वारा इसकी घोषणा 12 जून 2015 को की गई. वो इस क्रिकेट के विशिष्ट समूह में शामिल होने वाले वेस्टइंडीज के 18वें क्रिकेटर बन गए.

किंग्सटन में आयोजित वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के टेस्ट मैच के पहले दिन सबिना पार्क मैदान में वेस्ली को इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया. वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान और हॉल ऑफ फेम में शामिल कोर्टनी वॉल्श ने वेस्ली को प्रतीकात्मक कैप प्रदान की. इस मौके पर आईसीसी निदेशक और वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेविड कैमरन, क्लाइव लॉयड तथा एवर्टन वीकेस भी मौजूद थे.

विदित हो कि इस वर्ष (वर्ष 2015) में किसी क्रिकेटर को इस विशिष्ट समूह में शामिल किए जाने का यह चौथा मौका है. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया की महान महिला क्रिकेटर बैटी विल्सन और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर तथा कमेंटेटर मार्टिन क्रो को इस समूह में शामिल किया गया था.

0 comments:

Post a Comment