भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: विश्व बैंक-(12-JUNE-2015) C.A

| Friday, June 12, 2015
विश्व बैंक द्वारा जून 2015 में जारी विश्व के प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर की सूची (विश्व आर्थिक आकलन -जीईपी) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2015 में 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया. इसके साथ ही विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2015 में चीन से आगे निकल जाएगी.


विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने विश्व आर्थिक आकलन (जीईपी) की नवीनतम सूची जारी करने के बाद कहा कि वर्ष 2015 में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ भारत पहली बार विश्व बैंक की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर सूची में प्रमुख स्थान पर है. चीन का वर्ष 2015 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान है.

इस रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों में वर्ष 2015 में 4.4 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान है, जबकि 2016 तक इसके बढ़कर 5.2 प्रतिशत और 2017 तक 5.4 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है.

0 comments:

Post a Comment