अनिल अंबानी ग्रुप की
कंपनी ‘रिलायंस पावर’ ने 3000
मेगावॉट का पावर प्लांट लगाने के लिए बांग्लादेश की सरकार के साथ 5
जून 2015 को एक समझौता किया.
इस समझौते के तहत रिलायंस
पावर एलएनजी आधारित पावर प्लांट और एलएनजी टर्मिनल लगाएगी. कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और इसे कई चरणों में पूरा किया जाएगा. इस
पावर प्लांट में रिलायंस पावर समालकोट प्रोजेक्ट के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करेगी.
समालकोट प्रोजेक्ट में जीई समेत दुनिया के दिग्गज सप्लायर कम्पनियाँ शामिल हैं.
0 comments:
Post a Comment