अफ्रीकी नेताओं ने 26 देशों के बीच त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (टीएफटीए) समझौते पर हस्ताक्षर किए-(13-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 13, 2015
अफ्रीकी नेताओं ने 10 जून 2015 को त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (टीएफटीए) संधि पर हस्ताक्षर किए. इससे अफ्रीका को सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्र बनने में सहायता मिलेगी.

समझौते पर हस्ताक्षर मिस्र के लाल सागर में स्थित शर्म अल-शेख के रिसोर्ट में आयोजित कोमेसा ईएसी एसएडीसीटी त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन 2015 के अंतर्गत मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे, इथियोपिया के प्रधानमंत्री हेली मरियम डेसलिन और तंजानिया के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद बिलाल, के द्वारा किया गया.

त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र की मुख्य विशेषताएं (टीएफटीए)

 त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (टीएफटीए) का उद्देश्य 26 देशों के बीच एक साझा बाजार बनाने का है. इसका क्षेत्र दक्षिण में आधे महाद्वीप में फैले काहिरा (मिस्र) उत्तर में केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) तक है.
 यह तीन मौजूदा व्यापार ब्लॉक के एकीकरण द्वारा बनाया जाएगा अर्थात पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के लिए साझा बाजार (कोमेसा), पूर्व अफ्रीकी समुदाय (ईएसी) और दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसीटी)
यह मुक्त व्यापार समझौता सदस्य देशों के बीच सामानों के आवागमन को सहज बनाएगा. और अधिमान्य टैरिफ के लिए एक रूपरेखा लागू करेगा.
संधि के कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2017 तक राष्ट्रीय संसदों में अनुसमर्थन की आवश्यकता है.

टीएफटीए का महत्व
त्रिपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते को लोकप्रिय तरीके से ग्रैंड मुक्त व्यापार क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. जो 1.2 ट्रिलियन डॉलर के साथ महाद्वीप के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करता है.इस संधि से 26 सदस्य देशों में रहने वाले 625 मिलियन लोगों को लाभ की उम्मीद है.
टीएफटीए एक विकासात्मक क्षेत्रीय एकीकरण रणनीति को लागू करने का पहला चरण है, यह शुरूआत में बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिकीकरण और व्यापारियों की मुक्त आवाजाही को उच्च प्राथमिकता देगा.

यह व्यापार और निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है और इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा.
इससे आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को प्रोत्साहित करने की उम्मीद है.
यह पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप में सबसे बड़ा आर्थिक ब्लॉक होगा और महाद्वीपीय मुक्त व्यापार (सीफटीए) 2017 की स्थापना के लिए लांच पैड की तरह कार्य करेगा.

0 comments:

Post a Comment