“मेरा जीवन बचाने के लिए धन्यवाद” विषय के साथ विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया-(16-JUNE-2015) C.A

| Tuesday, June 16, 2015
14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस
14 जून 2015 को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया. वर्ष 2015 के रक्तदाता दिवस का विषय था मेरा जीवन बचाने के लिए धन्यवाद”.

इसके अंतर्गत लोगों ने रक्तदाताओं को रक्तदान द्वारा उनका जीवन बचाने के लिए धन्यवाद दिया तथा विश्वभर में लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस उपलक्ष्य के लिए स्लोगन था, “रक्तदान करें, रक्तदान है महत्वपूर्ण
इस अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों के जीवन की सच्ची घटनाओं को सामने लाना था जिसमें रक्तदान के द्वारा उन्हें जीवनदान प्राप्त हुआ. इसके अतिरिक्त इस अभियान से उन सभी को प्रोत्साहित किया गया जो नियमित रूप से रक्तदान करते हैं तथा जिन्होंने कभी रक्तदान नहीं किया.

पृष्ठभूमि

विश्व रक्तदाता दिवस वर्ष 2004 से मनाया जा रहा है जिसमें सुरक्षित तथा स्वच्छ रक्तदान की आवश्यकता, रक्तदाताओं के स्वेच्छिक रक्तदान के महत्व तथा रक्तदान से मिलने वाले जीवनदान के बारे में जानकारी दी जाती है.


विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चिन्हित आठ अभियानों में से एक है. अन्य अभियान हैं, क्षय रोग दिवस (24 मार्च), विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल), विश्व टीकाकरण सप्ताह (अप्रैल के अंतिम सप्ताह), विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल), विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई), विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई) और विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर).

0 comments:

Post a Comment