प्रदीप कुमार सिन्हा ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला-(15-JUNE-2015) C.A

| Monday, June 15, 2015
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा (पी. के. सिन्हा) ने 13 जून 2015 को केंद्रीय कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला. उन्होंने अजीत कुमार सेठ का स्थान लिया.

प्रदीप कुमार सिन्हा से संबंधित मुख्य तथ्य:

प्रदीप कुमार सिन्हा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं. वे इससे पहले कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी पद पर कार्यरत थे. वह केन्द्र सरकार और राज्य सरकार (उत्तर प्रदेश ) में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं.

0 comments:

Post a Comment