नोबेल विजेता वैज्ञानिक टिम हंट ने इस्तीफ़ा दिया-(13-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 13, 2015
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम हंट ने 10 जून 2015 को मानद प्रोफ़ेसर पद से इस्तीफ़ा दे दिया. टिम हंट ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में बतौर मानद प्रोफ़ेसर कार्यरत थे.

गौरतलब है कि 72 वर्षीय टिम ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व विज्ञान पत्रकार सम्मेलन के दौरान महिलाओं के विषय में अभद्र टिप्पणी करने के बाद माफ़ी मांगते हुए इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.


यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ब्रिटेन की पहली यूनिवर्सिटी थी जिसने महिलाओं को पुरुषों के बराबर मानते हुए दाखिला दिया. इस बयान के बाद टिम हंट का इस्तीफ़ा यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता के अनुकूल है.

टिम हंट को वर्ष 2001 में कोशिका विभाजन पर उनके काम के लिए चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

0 comments:

Post a Comment