आर.सी. तायल को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया-(09-JUNE-2015) C.A

| Tuesday, June 9, 2015

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आर.सी. तायल को जून 2015 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया. वे वर्ष 1980 बैच के असम-मेघालय कॉडर के भारतीय पुलिस सेवा के  अधिकारी हैं. तायल, निवर्तमान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे.

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) से संबंधित मुख्य तथ्य:

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) भारत की एक विशेष सुरक्षा प्रतिक्रिया यूनिट है, जिसकी मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है. इसका गठन भारतीय संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड अधिनियम के तहत कैबिनेट सचिवालय द्वारा वर्ष 1986 में किया गया. यह पूरी तरह से केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के ढांचे के अंतर्गत काम करता है.

एनएसजी गृह मंत्रालय के निरीक्षण में काम करता है और इसका नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा का महानिदेशक करता है. महानिदेशक हमेशा एक आईपीएस अधिकारी होता है, जबकि इसमें भर्ती भारत की केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल और भारतीय सशस्त्र बलों से की जाती है.

एनएसजी के सदस्यों को ब्लैक कैटके नाम से भी जाना जाता है क्योकि वे विशेष कार्यो में काले ओवरऔल और नक़ाब या हेलमेट पहनते हैं. 

एनएसजी के विशिष्ट लक्ष्यों में शामिल हैं:

•    आतंकवादी हमला से सुरक्षा.
•    बम निपटान (खोज, पहचान और IEDs के निराकरण).
•    PBI (पोस्ट ब्लास्ट जांच)
•    विशेष परिस्थितियों में भूमिका.
•    बंधक बचाव.

0 comments:

Post a Comment