भारतीय नौसेना का एक टॉरपीडो रिकवरी जहाज़ टी.आर.वी.-72
नौसैनिक अभ्यास के दौरान विशाखापत्तनम के समुद्रतट के पास 6 नवंबर 2014 को डूब गया. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु
हो गई और चार अन्य लापता हो गए. 23 लोगों को बचा लिया गया.
इस घटना के समय जहाज पर 28 लोग थे. नौसेना के अनुसार,
‘टीआरवी-72 जहाज एक नियमित अभ्यास के दौरान
इस्तेमाल नकली टॉरपीडो एकत्रित करके बंदरगाह की ओर लौट रहा था तब उसके स्टेरिंग
गियर कक्ष में पानी भर गया. कुछ पानी भर जाने की वजह से जलपोत डूब गया. ‘घटना विशाखापत्तनम पोस्ट से 10-15 किलोमीटर के दायरे
में घटी.
टॉरपीडो रिकवरी वैसल
टॉरपीडो रिकवरी वैसल (टीआरवी) एक सहायक जहाज होता है जिसका इस्तेमाल बेड़े के जहाजों और पनडुब्ब्यिों से अभ्यास के दौरान दागे गए टॉरपीडो को एकत्रित करने के लिए किया जाता है. 23 मीटर लंबे इस जहाज का निर्माण वर्ष 1983 में गोवा शिपयार्ड द्वारा किया गया था और इसने पिछले 31 साल तक भारतीय नौसेना की सेवा की है.
विदित हो कि गत कुछ महीनों में नौसेना की आईएनएस सिन्धुरत्न और आईएनएस कोरा दुर्घटना ग्रस्त हुई थी. आईएनएस सिन्धुरत्न के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के बाद एडमिरल डीके जोशी ने नौसेनाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इनके इस्तीफे के बाद 17 अप्रैल 2014 को एडमिरल आरके धवन ने नौसेना प्रमुख का पद संभाला.

0 comments:
Post a Comment