संयुक्त राज्य अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी
मध्यावधि चुनाव 2014 में 05 नवंबर 2014
को डेमोक्रेट पर जीत हासिल कर सिनेट का नियंत्रण जीता. रिपब्लिकन
पार्टी का अब 52 सीटों पर नियंत्रण है.
पार्टी ने अब अरकंसास, कोलाराडो, लोवा, मोंटाना, नार्थ कैरोलिना,
साउथ डाकोटा और वेस्ट वर्जिनिया के अधिकांश सीटों पर कब्जा कर लिया.
रिपब्लिकन को अरकंसास और कोलाराडो में डेमोक्रेटों पर जीत मिली और मोंटाना,
साउथ डाकोटा और वेस्ट वर्जिनिया में उसने विरोधियों की सींटें अपने
हक में कर लीं. केंटकी से रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनल ने डेमोक्रेट एलिसन
लॉन्डरगेन ग्रिम्स के खिलाफ छठी बार जीत हासिल की. जनवरी 2015 में जब नई कांग्रेस सत्ता में आएगी, वर्ष 2006
में हुए चुनावों के बाद, यह पहली बार होगा कि
रिपब्लिकन के पास कांग्रेस के दोनों ही चैम्बर्स का प्रभार होगा.
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2014 की मुख्य बातें
·
मध्यावधि चुनाव को राष्ट्रपति बराक
ओबामा की नीतियों पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है और इनमें रिपब्लिकन की
जीत यह बताती है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के आखिरी दो वर्ष कठिनाईयों
से भरे होंगे.
·
वहां मतपत्र पर 36 चुनाव हुए और कई पदाधिकारियों को अपने पदों की रक्षा करने के लिए संघर्ष
करना पड़ा. टॉम वुल्फ ने रिपब्लिकन गवर्नर टॉम कॉर्बेट को हरा कर डेमोक्रेट्स के
लिए पेन्सिलवेनिया स्टेटहाउस की सीट जीती. डेमोक्रेट गवर्नर पैट क्विन इल्लिनोइस
में हार गए.
·
कॉलेज के प्रोफेसर डेव ब्राट
वर्जिनिया से हाउस के लिए कई महीने पहले ही चुने गए थे. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी
के मेजोरिटी लीडर एरिक कैन्टर को हराया था.
·
रिपब्लिकन ने 19 बार के डेमोक्रेट विजेता निक राहल को वेस्ट वर्जिनिया में और जॉन बैरो को
जार्जिया में हराया, और नॉर्थ कैरोलीना में एक खाली सीट पर
जीत हासिल की.
·
न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेट
सीनेटर जीन शाहीन ने मैसाचुसेट्स के भूतपूर्व सीनेटर स्कॉट ब्राउन को कठिन चुनौती
के बाद हराया और फिर से निर्वाचित हुईं.
·
जार्जिया में, डेमोक्रेट मिशेल नन व्यापारी डेविड परडू से हार गईं. कंसास में सिनेटर पैट
रॉबर्ट्स डेमोक्रेट ग्रेग ओर्मन के खिलाफ सीट जीतने में कामयाब रहे.
·
लोवा के स्टेट सीनेटर जोडी अर्नेस्ट
ने भी सीट जीता. स्टेटहाउस की दौड़ में, न्यूयॉर्क के
डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रू काउमो ने दूसरी बार चुनाव जीता.
·
भूतपूर्व रिपब्लिकन प्रतिनिधि एशा
हचकिन्सन अरकंसास की गवर्नर चुनीं गई और फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट नए कार्यकाल
के लिए जीत हासिल की.
0 comments:
Post a Comment