राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2014 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह
में बाल विकास और कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए व्यक्तियों और
संस्थाओं को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए. विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण
उपलब्धियों और उत्कृष्ट क्षमताओं के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, असाधारण योगदान के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार और बाल कल्याण के
लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए.
पुरस्कार पाने वालों की सूची
असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2014
1. मास्टर आर्यन बालाजी - अंडमान निकोबार द्वीप
2. मास्टर अभिषेक - बिहार
3. मास्टर गुरनोर सिंह- चंडीगढ़
4. कुमारी ऐश्वर्य रामचन्द्रन- गुजरात
5. कुमारी पलक- हरियाणा
6. कुमारी शरदी शेट्टी- कर्नाटक
7. मास्टर सातविक नायक- कर्नाटक
8. मास्टर अनिल कुमार वी.- कर्नाटक
9. कुमारी सैयदा सुमईया- कर्नाटक
10. कुमारी पार्वती कृष्णक- केरल
11. मास्टर अबेर वैष्णव- मध्य प्रदेश
12. कुमारी मसीराबी हनीफ पटेल- महाराष्ट्र
13. कुमारी सायना सलोनिका- ओडिशा
14. मास्टर संजय वरमानी- पंजाब
15. मास्टर एस विनोद कन्नओन- तमिलनाडु
16. मास्टर एस अर्जुन- तमिलनाडु
17. मास्टर रशीद बेग- उत्तर प्रदेश
18. मास्टर तक्षेल बुद्धदेव- हरियाणा
19. कुमारी निष्ठा जैन- दिल्ली
20. मास्टर एल अनजिनिया- कर्नाटक
राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार
वर्ष 2013 के राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार 03 व्यक्तियों और चार संस्थाओं को बाल विकास और बाल कल्याण के क्षेत्र में विशिष्ट निष्पादन के लिए दिये गये. पुरस्कार में प्रत्येक संस्था के लिए 30000 रुपये और प्रत्येक व्यक्ति के लिए 100000 रुपये की नकद राशि शामिल है.
व्यक्तिगत श्रेणी (03 पुरस्कार)
1. महेश कुमार- कर्नाटक
2. के प्रमोद- केरल
3. डॉ. राव- आंध्र प्रदेश
संस्था श्रेणी (04 पुरस्कार)
1. ग्राम विकास परिषद
2. डिसेबल्ड वेल्फेयर ट्रस्ट
3. समर्थनम ट्रस्ट फॉर डिसेबल्ड
4. ए डब्ल्यू थॉमस गर्ल्स होम्स
राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार
राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार के माध्यम से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जो बच्चों के लिए सेवा के प्रति विशिष्ट योगदान करते हैं. इस पुरस्कार में 100000 रुपये की नकद राशि, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पट्टिका शामिल हैं.
1. गंगा चंगप्पा- कर्नाटक
2. वजिन्द्र सिंह- पंजाब
3. प्रियो लाल- उत्तराखंड
0 comments:
Post a Comment