अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 13 नवंबर 2014 को भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट
कोहली को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से होने वाले आईसीसी क्रिकेट
विश्व कप 2015 (सीडब्ल्यूसी) का एंबेस्डर नियुक्त किया.
आईसीसी ने कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और शेन वॉटसन,
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम और श्रीलंका के कुमार संगकारा
को भी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 (सीडब्ल्यूसी) का
एंबेस्डर नियुक्त किया.
ये सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी के दौरान और टूर्नामेंट के समय भी
अपना सहयोग देंगे. ये सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी के दौरान और टूर्नामेंट के
समय भी अपना सहयोग देंगे. ये आईसीसी के कारपोरेट सोश्यल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम
और अन्य प्रचार कार्यक्रमों का भी हिस्सा होंगे.
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वनडे में सबसे तेज 6,000
रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली वर्ल्ड कप-2011 में भी भारतीय टीम के सदस्य थे. वर्ल्ड कप अगले साल 14 फरवरी से शुरू होना है. वर्ल्ड कप का पहला मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के
बीच क्राइस्ट-चर्च में खेला जाएगा. इसी दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड
से भिड़ेगा. पूरे टूर्नामेंट में 14 स्थानों पर कुल 49
मैच खेले जाएंगे. 49 मैचों में से कुल
ऑस्ट्रेलिया के 14 स्थानों (एडिलेड, ब्रिस्बेन,
कैनबरा, होबार्ट, मेलबोर्न,
पर्थ और सिडनी) में और न्यूजीलैंड के सात स्थानों (ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन,
नेपियर, नेल्सन और वेलिंगटन) में खेले जाएगे.
फाइनल मुकाबला 29 मार्च 2014 को
मेलबर्न में आयोजित होगा. भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा.
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (सीडब्ल्यूसी) 2015 में शामिल एंबेस्डर
• भारत- विराट कोहली
• ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज - मिशेल जॉनसन
• न्यूजीलैंड के कप्तान - ब्रेंडन मैकुलम
• श्रीलंका के पूर्व कप्तान - कुमार संगकारा
• ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (सीडब्ल्यूसी) 2015 में शामिल एंबेस्डर
• भारत- विराट कोहली
• ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज - मिशेल जॉनसन
• न्यूजीलैंड के कप्तान - ब्रेंडन मैकुलम
• श्रीलंका के पूर्व कप्तान - कुमार संगकारा
• ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन
0 comments:
Post a Comment