सांस के जरिए ली जा सकने वाली दुनिया के पहले इबोला टीका का पशुओं पर परीक्षण सफल हुआ-(08-NOV-2014) C.A

| Saturday, November 8, 2014
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों ने दुनिया के पहले सांस के जरिए ली जा सकने वाली इबोला टीका का पशुओं पर सफल परीक्षण किया. प्रोफेसर मारिया क्रोएल के साथ डॉ. ग्रे कोबिंगर ने विन्निपेग के नेशनल माइक्रोबायोलोजी लैबोरेटरी में परीक्षण के सफल होने की पुष्टि 4 नवंबर 2014 को की.
इस टीके ने घातक इबोला वायरस के खिलाफ नॉनह्यूमन प्राइमेट ( गैरमानव प्राइमेट्स) के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा के लक्षण दिखाए. हाल ही में हुए एक प्रीक्लीनिकल अध्ययन ने इस बात का सबूत दिया कि गैरइंजेक्शन वाले इस वैक्सीन की एक खुराक का प्रभाव इबोला वायरस पर लंबे समय तक रहता है जो कि भविष्य में होने वाले प्रकोप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
 
टीका 
वायरस से सबसे अधिक पीड़ित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में यह सांस द्वारा ली जा सकने वाली वैक्सीन भंडारण, परिवहन और प्रशासन की बाधाओं को दूर कर सकता है. 

वैज्ञानिक क्रोएल ने इबोला जायरे के 1000 प्लाक गठन इकाइयों पर टीकाकरण के 150 दिनों के बाद की स्थिति का अध्ययन कर सांस के जरिए ली जा सकने वाली एक ऐसी दवा को विकसित करने के लिए जो कि नॉनह्यूमन प्राइमेट्स के अस्तित्व में 67% से 100% का इजाफा करता है, पर सात वर्षों से भी अधिक काम किया. यह विकास सांख्यिकीय रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इंट्रामस्क्यूलर इंजेक्शन की मानक पद्धति से टीका दिए गए सिर्फ 50% प्राइमेट्स ही बच पाए. 

हालांकि प्रगति वायरस के जीव विज्ञान को समझने में बनाया गया है, फिलहाल इस बीमारी से बचने के लिए किसी भी प्रकार का लाइसेंसी टीका या उपचार मौजूद नहीं है. 

क्रोएल की टीम के शोध का अगला चरण होगा क्लीनिकल ट्रायल का चरण– 1 जिसमें टीके का मानव पर प्रभाव का परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद वे उन प्रारंभिक आंकड़ों का पता लगाएंगे जिन्हें उन्होंने नॉनह्यूमन प्रइमेट्स में एक पतली फिल्म के रूप में उनकी जीभ के नीचे रखकर वैक्सीन देने के लिए इक्ट्ठा किया है.


0 comments:

Post a Comment