विश्व की तीसरी बड़ी हेलीकॉप्टर प्रदर्शनी-‘दुबई हैली शो 2014’ संपन्न-(09-NOV-2014) C.A

| Sunday, November 9, 2014
विश्व की तीसरी बड़ी हेलीकॉप्टर प्रदर्शनी-दुबई हैली शो 2014’ (Dubai Helishow 2014) दुबई में संपन्न हुई. इस तीन दिवसीय हेलीकाप्टर प्रौद्योगिकी और संचालन प्रदर्शनी का आयोजन ग्रांड स्टैंड मैदान होटल, मैदान रेसकोर्स (Grand Stand, Meydan Hotel, Meydan Racecourse, Dubai, United Arab Emirates) में 4-6 नवंबर 2014 के मध्य किया गया. इसका नाम दुबई हैली शो 2014’ रखा गया. यह इसका छठां संस्करण है.
इस बार प्रदर्शनी का विषय था वे चीजें और सेवाएं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं.प्रदर्शनी का दूसरा विषय था, ‘हवाई चिकित्सा सेवा और सुरक्षा.प्रदर्शनी में 20 देशों की कंपनियों ने हिस्सा लिया. रूसी हेलीकॉप्टर निर्यात करने वाली कंपनी वेरत्याल्योती रस्सीने भी इस प्रदर्शनी में रूसी हेलीकॉप्टरों के कुछ नए मॉडल पेश किए. दुबई हैली शो-2014’ में रूसी कंपनी के अलावा अमेरिकी कंपनियों सिकोरस्की और लॉकहीड मार्टनि ने भी हिस्सा लिया. 

वेरत्याल्योती रस्सीकंपनी ने प्रदर्शनी में आग बुझाने के काम आने वाला हेलीकॉप्टर केए-32011’ बीएस प्रदर्शित किया था, जिसका इस्तेमाल विश्व के 30 से ज्यादा देशों में किया जाता है और जो गगनचुम्बी इमारतों की अंतिम मंजिलों में लगी आग भी बुझा सकता है. इसके अलावा रूस ने नवीनतम बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर एमआई-1712’ भी इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था. आजकल इस हेलीकॉप्टर के लिए प्रमाणपत्र लेने की कार्रवाई चल रही है.
 
यह प्रदर्शनी हर दो वर्ष बाद दुबई में आयोजित की जाती है. पहली बार इसका आयोजन वर्ष 2002 में किया गया था.


0 comments:

Post a Comment