भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनीतिज्ञ कीथ वाज ‘लेबर एमपी ऑफ द ईयर’ अवार्ड हेतु चयनित-(09-NOV-2014) C.A

| Sunday, November 9, 2014
भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनीतिज्ञ कीथ वाज को वर्ष 2014 का लेबर सांसद’ (लेबर एमपी ऑफ द ईयर) पुरस्कार के लिए चुना गया. इस पुरस्कार के लिए उनका चयन देश के वंचितों और अल्पसंख्यक वर्गो के लिए उल्लेखनीय कार्य करने हेतु किया गया.
पैचवर्क फाउंडेशन एमपीज ऑफ द ईयर-2014 पुरस्कार की घोषणा स्पीकर जॉन बेर्को ने स्पीकर्स हाउस में 7 नवंबर 2014 को की. यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने देश भर में कमजोर, वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व किया हो और उनके लिए काम किया हो.

कीथ वाज लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद निर्वाचित किए गए.


0 comments:

Post a Comment