चीन
और रूस ने 9 नवंबर 2014 को
ऊर्जा समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इन समझौतों पर रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बींजिग में चल रहे वार्षिक एशिया– प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) समिट के दौरान किए.
इन समझौतों में रुस के
प्राकृतिक गैस की चीन को पश्चिमी मार्ग से आपूर्ति करने के लिए दूसरे प्रमुख
आपूर्ति मार्ग के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन भी शामिल है.
इससे
पहले मई 2014 में दोनों ही देशों ने 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य वाला चीन– रूस पूर्व
मार्ग प्राकृतिक गैस पाइपलाइन समझौता किया था. इस मार्ग के जरिए 2018 से चीन को प्रतिवर्ष 38 बिलियन क्यूबिक मीटर
प्राकृतिक गैस मुहैया कराई जाएगी.
दोनों ही देश उच्च– गति की रेल, उच्च प्रौद्योगिकी, एयरो– स्पेस और वित्त क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा
देने पर राजी हुए हैं. दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में परमाणु और पनबिजली की नई
परियोजनाओं पर सहयोग भी शामिल थे.
0 comments:
Post a Comment