लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर आईएसआई के महानिदेशक का पदभार संभाला-(12-NOV-2014) C.A

| Wednesday, November 12, 2014
लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के पद का कार्यभार 7 नवंबर 2014 को ग्रहण किया. लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर ने लेफ्टिनेंट जनरल जहीरुल इस्लाम का स्थान लिया.
लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर
अख्तर क्वेटा के कमान और स्टाफ कॉलेज, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और आर्मी वार कॉलेज से स्नातक हैं.
वह वर्ष 1982 में पाकिस्तान की थलसेना में शामिल हुए. 
वह फ्रंटियर फोर्स रेजीमेंट से हैं और अख्तर ने संघ प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (फाटा) में इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली.
अख्तर को आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाने में विशेषज्ञ माना जाता है.
कराची के दक्षिणी शहर में अर्द्धसैनिक रेंजर्स बल के प्रमुख होने के नाते, रिजवान अख्तर ने आपराधिक गिरोहों और तालिबान उग्रवादियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया.
वर्ष 2007-2010 के बीच रिजवान अख्तर को दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में कबायली क्षेत्र में तैनात किया गया जहां पाकिस्तान तालिबान उग्रवादियों आश्रय माना जाना जाता है.
इसके अतिरिक्त वह दक्षिणी वजीरिस्तान में जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं. 

विश्लेषण: सितंबर में सैन्य तंत्र में हुए बदलाव के हिस्से के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर को तीन सितारा वाले जनरल की रैंक में तरक्की देकर आईएसआई का महानिदेशक नियुक्त किया गया था. पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के बीच सितंबर 2014 में सैन्य तंत्र में हुए बदलाव के हिस्से के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर को जनरल की रैंक में तरक्की देकर आईएसआई का महानिदेशक नियुक्त किया गया था.



0 comments:

Post a Comment