व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग
(आईआरआईजीसी-टीईसी) पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग का बीसवां सत्र 5 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया.
यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी.
अंतर-सरकारी आयोग बैठक की सह अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रूसी उप
प्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने की. आयोग ने व्यापार, आर्थिक,
वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग
सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों के विकास की समीक्षा की. अंतर-सरकारी आयोग में
व्यापार, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा,
पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से संबंधित कई उपसमूह हैं. भारत-रूस अंतर सरकारी
आयोग का अगला सत्र वर्ष 2015 में मास्को में आयोजित किया
जाएगा.
0 comments:
Post a Comment