मुंबई ने भारत में वर्ष 2014 में सबसे अधिक
इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या दर्ज कराई. इस बात का खुलासा इंटरनेट एंड मोबाइल
एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमआईए) के अध्ययन से हुआ और इसे 04 नवंबर
2014 को जारी किया गया. अध्ययन के मुताबिक मुंबई ने 16.4
मिलियन इंटनेट उपयोगकर्ताओं के साथ दिल्ली और कोलकाता को पीछे छोड़
दिया. दिल्ली में 12.15 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता और
कोलकाता में 6.27 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता दर्ज किए गए.
अध्ययन की मुख्य बातें
·
बैंगलोर में 5.99 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता और चेन्नई में 5.58 मिलियन
इंटरनेट उपयोगकर्ता है. ये दोनों शहर क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.
·
वर्ष 2013 में मुंबई में 12 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता थे जबकि
दिल्ली में 8.1 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता. इसी वर्ष कोलकाता
में 4.7 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता थे जबकि बैंगलोर में 4.4
मिलियन और चेन्नई में 4.5 मिलियन इंटरनेट
उपयोगकर्ता थे.
·
इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में
बढ़ोतरी के लिहाज से, दिल्ली में सबसे अधिक साल– दर– साल पचास फीसदी की दर से बढ़ोतरी हो रही है.
इसके बाद मुंबई है जहां 37 फीसदी और बैंगलोर जहां 36 फीसदी की दर से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है.
·
34 फीसदी की विकास दर
से हैदराबाद औऱ पुणे चौथे स्थान पर हैं जबकि कोलकाता और अहमदाबाद 33 फीसदी की विकास दर के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
24 फीसदी की इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर के साथ चेन्नई आठ शीर्ष शहरों में सबसे कम विकास दर वाला शहर है.
24 फीसदी की इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर के साथ चेन्नई आठ शीर्ष शहरों में सबसे कम विकास दर वाला शहर है.
·
हालांकि, अध्ययन से इस बात का भी खुलासा हुआ कि चार प्रमुख महानगरों– मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और
कोलकाता में इंटरनेट की पैठ सिर्फ 23 फीसदी ही है. अन्य चार
महानगरों में तो यह इससे भी बुरी स्थिति में है औऱ यहां सिर्फ यह 11 फीसदी है. इनमें सबसे अधिक बैंगलोर में वृद्धि दर्ज की गई है.
·
दस लाख से अधिक आबादी वाले छोटे
महानगरों – सूरत, जयपुर, लखनउ, वडोदरा और नागपुर सबसे
अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ शीर्ष पांच शहर हैं.छोटे महानगरों में भारत में
कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का 11 फीसदी है, जिसमें से शीर्ष पांच छोटे महानगर भारत में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओँ का 6
फीसदी हैं.
निष्कर्ष
अक्टूबर 2013 से भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी एक शुभ संकेत है हालांकि, भारत में इंटरनेट प्रवेश की कम दर अच्छी नहीं है क्योंकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहले से ही भारत की इंटरनेट प्रवेश दर कम है.
अक्टूबर 2013 से भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी एक शुभ संकेत है हालांकि, भारत में इंटरनेट प्रवेश की कम दर अच्छी नहीं है क्योंकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहले से ही भारत की इंटरनेट प्रवेश दर कम है.
इसके अलावा, सक्रिय उपयोगकर्ता
वह है जो एक महीने में कम–से–कम एक बार
इंटरनेट का प्रयोग करता हो. इसलिए ये आंकड़े अनिवार्य रूप से देश के डिजिटल स्पेस
के लिए अच्छी खबर नहीं हैं, क्योंकि इन आंकड़ों का
महत्वपूर्ण हिस्सा ऑनलाइन समाचारों, समानों की खरीदारी के
लिए ई–कॉमर्स की वेबसाइटों को प्रयोग नहीं करते या सोशल
मीडिया या नेटवर्किंग साइटों से दूर रहते हैं.
0 comments:
Post a Comment