रिवरबेड टेक्नोलॉजी ने रिवरबेड स्टीलहेड 9.0 और रिवरबे स्टीलसेंट्रल एप्परिस्पॉन्स 9.5 लॉन्च किया-(08-NOV-2014) C.A

| Saturday, November 8, 2014
रिवरबेड टेक्नोलॉजी ने अपने दो प्रमुख उत्पाद रिवरबेड स्टीलहेड 9.0 (Riverbed SteelHead 9.0) और रिवरबे स्टीलसेंट्रल एप्परिस्पॉन्स 9.5 (Riverbed SteelCentral AppResponse 9.5) के लॉन्च की घोषणा 4 नवंबर 2014 को की. 

अगलीपीढ़ी के ये दो उत्पाद ऑनप्रेमाइसेस, क्लाउड और सॉस (SaaS) एप्लीकेशनों के प्रदर्शन में तेजी लाने के लिए पूर्ण दृश्यता, नियंत्रण और अनुकूलन समाधान प्रदान करना चाहते हैं. 

स्टीलहेड 9.0 हाईब्रिड नेटवर्क पर किसी भी एप्लीकेशन की डिलीवरी को अनुकूल (ऑप्टिमाइज), स्वचालित (ऑटोमेट) और सुरक्षित बनाता है. दूसरा उत्पाद स्टीलसेंट्रल एप्परिस्पॉन्स 9.5 अनुकूलित सॉस (SaaS) एप्लीकेशनों  के लिए उपयोगकर्ता अनुभव की निगरानी और ट्रबलशूट (विघ्न निवारण) का एक मात्र समाधान पेश करता है. 
 
स्टीलहेड और स्टीलसेंट्रल के बीच ये दो नए नवाचार और सुदृढ़ एककीरण रिवरबेड एप्लीकेशन प्रदर्शन प्लेटफॉर्म पूर्ण प्लेटफॉर्म, जो CIOs को हाइब्रिड एंटरप्राइजेज भर में प्रदान करने, नियंत्रित करने और अनुकूल बनाने के लिए सक्षम बनाता है, को बढ़ाएगा.
 
रीवरबेड टेक्नोलॉजी के बारे में
रीवरबेड की स्थापना 2002 में हुई थी और इसका मुख्यालय अमेरिकी के सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है. इसकी स्थापना जेरी एम. केनली ने की थी जो कि कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. 

1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के राज्यव वाली रीवरबेड एप्लीकेशन परफोर्मेंस इंफ्रास्ट्रक्चर की लीडर है और यह लोकेशनइंडिपेंडेंट कंप्यूटिंग के लिए सबसे पूर्ण प्लेफॉर्म प्रदान करता है.

0 comments:

Post a Comment