मेक इन इंडिया पहल के समर्थन के लिए एमएसएमई और आईएलओ के केंद्रीय मंत्रालयों ने एक समझौता किया-(06-NOV-2014) C.A

| Thursday, November 6, 2014
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईओएल) ने मेक इन इंडिया पहल के समर्थन के लिए एक समझौता 3 नवंबर 2014 को किया.
समझौते की मुख्य बातें
यह समझौता भारत सरकार की मेक इन इंडिया (भारत में बनाओ) पहल को समर्थन देने के लिए शुरु में पांच वर्ष की अवधि के लिए किया गया है. 
यह समझौता देश में अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाले रोजगार की प्राथमिक उद्देश्य के साथ तकनीकी भागीदारी के लिए आधार बनाएगा. 
गतिविधियां तीन प्रमुख क्षेत्रों में फोकस करेंगींउद्यमिता विकास, कार्यस्थल पर अच्छी प्रथाएं ताकि उत्पादकता में सुधार हो और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओँ में एकीकरण को बढ़ाना. 
समझौते के तहत टिकाउ उद्यमों और औपचारिक रणनीतियों से संबंधित अनुसंधान औऱ ज्ञानविकास पर भी फोकस किया जाएगा.



0 comments:

Post a Comment