भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी ने ब्रिटेन के 2014
के खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एशियाई पुरस्कार जीता. इन
पुरस्कारों की घोषणा लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस होटल में की गयी. वर्तमान में धोनी
बांग्लादेश में है और श्रीलंका के खिलाफ़ आईसीसी टी ट्वेंटी विश्व कप 2014 के फाइनल में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने
निम्न प्रमुख उपलब्धियाँ हासिल की -
• आईसीसी टी ट्वेंटी
विश्व कप 2007
• सीबी (कॉमनवेल्थ बैंक)
सीरीज 2007-08
• एशिया कप 2010
• आईसीसी विश्व कप 2011
• आईसीसी चैंपियंस
ट्रॉफी 2013
धोनी को सीमित ओवर्स के क्रिकेट टूर्नामेंट में महानतम
फिनिशर्स में से एक माना जाता हैं. 2013 में
वह सभी आईसीसी ट्राफियां जीतने वाले पहले कप्तान बने. फोर्ब्स की सर्वाधिक
पारिश्रमिक पाने एथलीटों की सूची में धोनी 16 वे पायदान पर
हैं.
इस अवसर के दौरान भारतीयों को दिए गए अन्य पुरस्कार निम्न
हैं-
• चिकित्सा के क्षेत्र
में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष के एशियाई बिजनेस लीडर का पुरस्कार - डॉ. साइरस
पूनावाला, पूनावाला समूह के अध्यक्ष जिसमें भारत का सेरियम
संस्थान शामिल है.
• सिनेमा में उत्कृष्ट
उपलब्धि का एशियाई पुरस्कार - इरफान खान (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार
जीतने वाली दो फिल्मों 2008 की स्लम डॉग मिलियनेयर व 2012
की लाइफ ऑफ़ पाई में अभिनय करने वाले भारतीय अभिनेता)
• विज्ञान और
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि का एशियाई पुरस्कार - वेंकटरमन
"वेंकी" रामकृष्ण (इन्होनें थॉमस ए स्टिट्ज़ और एडा ई योनाथ के साथ 2009
का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार साझा किया था)
• वर्ष के लोक सेवक का
एशियाई पुरस्कार - सलिल शेट्टी (ये एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव हैं)
• संगीत में उत्कृष्ट
उपलब्धि का पुरस्कार - नोरा जोंस (महान सितार वादक पंडित रविशंकर की पुत्री)
अन्य पुरस्कारों में
शामिल हैं:
• फाउंडर्स पुरस्कार -
अहमद कथराडा (दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन में नेल्सन मंडेला के साथ
शामिल थे एवं इनको भी मंडेला के साथ 26 वर्षों के लिए जेल
में कैद रखा गया था)
• एमबीई (फैलोशिप
अवार्ड) - जैकी चैन
• कला और डिजाइन में
उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार - सर डेविड तांग
• टेलिविजन में उत्कृष्ट
उपलब्धि के लिए पुरस्कार - गोक वैन
• वर्ष के सर्वश्रेष्ठ
उद्यमी का पुरस्कार - लुइ चे वू
एशियाई पुरस्कारों की स्थापना 2009
में पॉल सागू द्वारा की गयी थी.
0 comments:
Post a Comment