श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से पराजित कर पहली बार आईसीसी टी20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता-(07-APR-2013) C.A

| Monday, April 7, 2014
श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से पराजित कर पहली बार क्रिकेट का आईसीसी टी20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब 6 अप्रैल 2014 को जीता. आईसीसी टी20 विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मैच ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम मीरपुर (Shere Bangla stadium of Mirpur, Dhaka) में खेला गया. फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और श्रीलंका क्रिकेट टीम का नेतृत्व कप्तान कुमार संगकारा ने किया.
 
श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया. भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर कुल 130 रन बनाया. इसके जबाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 134 रन बनाकर खिताब जीत लिया.

फाइनल मैच में मैन ऑफ़ द मैच श्रीलंका के कुमार संगकारा को जबकि प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भारत के विराट कोहली को चुना गया.
  
इसके पहले श्रीलंका वर्ष 2009 और 2012 में आईसीसी टी20 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा था.

फाइनल मैच के मुख्य तथ्य 
अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे संगकारा 35 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे. 
माहेला जयवर्धने टी20 विश्व कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने.
इस फाइनल मैच के बाद श्रीलंका ने बल्लेबाज माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने क्रिकेट टी20 से संन्यास ले लिया.
पिछले सात वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में पांच बार फाइनल में पहुंचने वाले श्रीलंका को पहली बार जीत मिली. 
श्रीलंकाई टीम ने 1996 के आईसीसी 50 विश्व कप की सफलता बाद पहली बार आईसीसी के किसी इलीट आयोजन का खिताब जीता.
 
भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ष 2007 में आयोजित टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीता था. वर्ष 2011 का एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के अलावा भारत वर्ष 2013 का चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता.

0 comments:

Post a Comment