जापान के बॉक्सर इवाओ हाकामादा को विश्व बॉक्सिंग काउंसिल
(डब्ल्यूबीसी) ने 6 अप्रैल 2014 को
प्रतिष्ठित चैंपियनशिप बेल्ट से सम्मानित किया. हाकामादा को हत्या के आरोप में 48
वर्षों तक जेल की सजा काटने के बाद 27 मार्च 2014
को रिहा कर दिया गया था.
उनकी ओर से बेल्ट, उनकी
बड़ी बहन हीदेको ने डब्ल्यूबीसी के अध्यक्ष मॉरिसीयो सुलेमान से लिया. फिलहाल,
हाकामादा जेल से रिहा होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
पृष्ठभूमि
इवाओ हाकामादा पर अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ मिलकर
अपने बॉस को लूटने और उन्हें छुरा घोंप कर हत्या करने का आरोप था. शुरुआत में
उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया था, लेकिन
बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें यह गुनाह कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था. साल
1966 में जिस समय उनपर यह आरोप लगाया गया था तब वे पेशेवर
बॉक्सिंग में वापसी की तैयारी कर रहे थे. 1968 में उन्हें
मृत्युदंड की सजा दिया गया लेकिन 1980 में सुप्रीम कोर्ट ने
इसे बरकरार रखा.
0 comments:
Post a Comment