10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की हिना सिद्धू विश्व में नंबर 1स्थान पर पहुंचीं-(09-APR-2014) C.A

| Wednesday, April 9, 2014
भारत की निशानेबाज हिना सिद्धू ने 7 अप्रैल 2014 को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व में पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही वह विश्व में पहले स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. सिद्धू ने कुल 1699 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग सूची में पहला स्थान विश्व चैंपियन सर्बिया की जोराना अरूनोविक को पछाड़कर हासिल किया. इस सूची में जोराना 1514 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 1190 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर चीन की वेनजुंग ग्यो हैं.
यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि सिद्धू ने हालिया प्रतिस्पर्धाओँ में अपने प्रदर्शन के बूते पर अव्वल स्थान हासिल किया है.
इससे पहले, सिद्धू ने मार्च 2014 में एशियन एयर गन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और अमेरिका के फोर्ट बीनिंग में हुए आईएसएसएफ राइफल या पिस्टल विश्व कप में रजत पदक जीतने में सफल रही थीं. 2013 में म्युनिख में हुए विश्व कप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था.


0 comments:

Post a Comment