अमेरिका के फिल्म जगत के अभिनेता 7 अप्रैल 2014
को मिकी रूनी का कैलिफोर्निया में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. फिल्म इंडस्ट्री में उनका करिअर करीब नौ दशकों का था.
मिकी रूनी के बारे में
• रूनी एक बाल कलाकार थे
जो विश्व के शीर्ष बॉक्स ऑफिस के स्टार बने.
• उन्होंने 18 माह की उम्र में अपने करिअर की शुरुआत की.
• वे चार एकेडमी
अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किए गए और उनके शारीरिक काम के लिए उन्हें ऑस्कर का दो
विशेष पुरस्कार भी दिया गया.
• उन्होंने आठ शादियां
की और 1978 में हुई उनकी आखिरी शादी 2012 जनवरी में तलाक के बाद खत्म हो गई.
• साल 1983 में उन्हें ऑस्कर का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया.
• उन्हें एक मानसिक रूप
से विकलांग व्यक्ति के किरदार के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था.

0 comments:
Post a Comment