भारतीय सेना के पूर्व फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ की
प्रतिमा का अनावरण दिल्ली कैंट के मानेकशॉ केंद्र में 3 अप्रैल 2014 को किया गया. मानेकशॉ की 100वीं जयंती के अवसर पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ–द
मैन एंड हिज टाइम्स को भी जारी किया गया.
थल सेना प्रमुख जेनरल बिक्रम सिंह ने उनकी प्रतिमा का
अनावरण किया औऱ उनके जीवन पर लिखी पुस्तक जारी की. मानेकशॉ भारतीय सेना के सबसे
शानदार जनरलों में से एक थे और सैम बहादुर नाम से जाने जाते थे. 1971
में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में भारत की शानदार जीत के प्रमुख
सैनिक थे. इस जंग के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था.
मानेकशॉ की जयंती के अवसर पर ऊटी और कुन्नूर में भी
समारोह आयोजित किए गए जहां उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिन बिताए थे. ऊटी से
वेलिंगटन तक 14 किलोमीटर लंबे मैराथन दौड़ का भी आयोजन
किया गया. वेलिंगटन में भी मानेकशॉ की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया था.
0 comments:
Post a Comment