एशियाई विकास बैंक ने एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014
(Asian DevelopmentOutlook-2014) रिपोर्ट 1 अप्रैल 2014 को जारी
की. एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014 के अनुसार विकासशील एशिया
की विकास दर वर्ष 2013 में 6.1 प्रतिशत,
वर्ष 2014 में 6.2 प्रतिशत
और वर्ष 2015 में 6.4 प्रतिशत रहने का
अनुमान व्यक्त किया.
एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014 के अनुसार उद्योग और सेवा क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2014-15 में बढ़कर 5.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है.
एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014 रिपोर्ट के अनुसार भारत में आर्थिक वृद्धि में अब सुधार होने लगा है, लेकिन जब तक ढांचागत बाधाएं दूर नहीं की जाएंगी, तब तक अर्थव्यवस्था अपनी अधिकतम क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाएगी.
एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014 रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में आर्थिक वृद्धि दर और बढ़कर छह प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सुधार से विदेशी मांग बढ़ेगी.
विकासशील एशिया में 2015 में 2014 में 6.2 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत करने के लिए 2013 में 6.1 प्रतिशत से इसकी लगातार वृद्धि का विस्तार करने की उम्मीद है. एशिएन डेवलपमेंट आउटलुक 2014 के अनुसार एशिया में सुधार हुआ है क्योंकि इससे जुड़े वैश्विक जोखिम कमजोर हुए हैं और नियंत्रण में हैं. क्षेत्रीय विकास दृष्टिकोण प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में निरंतर वसूली पर निर्भर करेगा. चीन आंतरिक ऋण वृद्धि को रोकने के लिए सुचारू रूप से प्रबंध कर रहा है.
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2013-14 में 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2012-13 में यह 4.5 प्रतिशत थी, जो एक दशक का न्यूनत स्तर था.
वर्ष 2009 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी से पहले अर्थव्यवस्था 9 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज कर रही थी.
0 comments:
Post a Comment