निको रोसबर्ग ने जापान ग्रां प्री रेस जीती-(11-OCT-2016) C.A

| Tuesday, October 11, 2016
मर्सडीज़ टीम के खिलाड़ी निको रोसबर्ग ने 9 अक्टूबर 2016 को जापान ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस जीती. रोसबर्ग द्वारा यह लगातार तीसरी जीत दर्ज की गयी.

रेड बुल टीम के खिलाड़ी मैक्स वर्स्टपैन ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मर्सडीज़ टीम से ही उनके साथ लुईस हैमिलटन तीसरे स्थान पर रहे.

इस जीत के साथ ही निको रोसबर्ग के कुल 313 अंक हो गये हैं जबकि हैमिलटन ने कुल 280 अंक अर्जित किये हैं. रोसबर्ग द्वारा इस वर्ष की एफ ए चैंपियनशिप ख़िताब जीतने की संभावना भी बढ़ गयी है. 

इस रेस में फेरारी टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. फेरारी के स्टार खिलाड़ी सेबेस्टियन वेटेल चौथे स्थान पर रहे जबकि उनकी टीम के दूसरे खिलाड़ी रेकोनेन पांचवे स्थान पर रहे. छठे स्थान के लिए रेड बुल के खिलाड़ी डेनियल रिकिडरे ने स्थान सुरक्षित किया.

भारत की ओर से भाग ले रही टीम फ़ोर्स इंडिया के खिलाड़ी रेसर सर्जियो पेरेज एवं निको हल्केनबर्ग सातवें और आठवें स्थान पर रहे.

0 comments:

Post a Comment