वर्ष 2016 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार हेतु जाने माने गीतकार और गायक बॉब डिलन को चयनित किया गया है. अमेरिकी गीतों की परंपरा में नई अभिव्यक्ति के सृजन हेतु बॉब डिलन को ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
यह घोषणा नोबेल समिति ने की. बॉब डिलन के गीत पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हुए. किसी गीतकार को संभवत: पहली बार उनके गीतों के लिए नोबेल प्रदान किया जाएगा. गीतों के लिए कवियों को नोबेल पुरस्कार अनेकों बार दिए जा चुके हैं. 1901 से अब तक साहित्य के 108 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं. बॉब डिलन साहित्य का नोबेल पान वाले 109वीं शख्सियत हैं.
डिलेन को पुरस्कार के साथ 80 लाख क्रोनोर (9,06,000 डॉलर) 6 करोड़ 20 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी. बॉब डिलन के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतों में मिस्टर टैंबूरिन मैन से लेकर लाइक ए रोलिंग स्टोन, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेजिंग शामिल हैं.
साठ के दशक में अपने गिटार और माउथऑर्गन के साथ संगीत की दुनिया में आए बॉब डिलन को लोकगीतों का रॉक स्टार भी कहा जा सकता है. बॉब डिलन अमरीका मे ही नहीं दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के प्रिय रहे हैं.
बॉब डिलन के बारे में -
• 75 वर्षीय बॉब का जन्म 24 मई 1941 को अमेरिका के डुलुथ मिन्नेस्टा में हुआ.
• उन्होंने वर्ष 1959 में संगीत की यात्रा आरम्भ की. शुरुआती दिनों में वर्ष 1959 में वह मिनिसोटा कॉफी हाउस में गाया करते थे.
• बॉब डिलन ने अकॉस्टिक सिंगर और सॉन्ग राइटर के तौर पर करियर शुरू किया.
• बॉब डिलन अमेरिकी गायक, गीतकार, कलाकार और लेखक है. डिलन को अमेरिका की दिक्कतें बताने वाला अनौपचारिक इतिहासकार भी कहा जाता है.
• डिलन ने 1960 के दशक में अपने गीतों को लिपिबद्ध किया. उन दिनो वह अत्यंत लोकप्रिय हुए.
• 1965 के फोक फेस्टिवल में वे तब चर्चाओं में आए जब उन्होंने अपनी अकॉस्टिक गिटार अलग रख दी और इलेक्ट्रिक गिटार से परफॉर्मेंस दी.
• उनके प्रारंभिक गाने ब्लोविन इन द विंड और द टाइम्स दे आर ए चेंगिन अमेरिकी नागरिक अधिकारों और युद्ध-विरोधी आंदोलनों हेतु गीत बन गए.
• उन्होंने अपने गीतों में राजनीतिक, सामाजिक, दार्शनिक और विभिन्न साहित्यिक प्रभावों को शामिल किया.
• रिकॉर्डिंग कलाकार और कलाकार के रूप में उनकी उपलब्धियों का उनके कैरियर में बड़ा योगदान रहा, किन्तु गीत लेखन उनके लिए सदा महत्वपूर्ण रहा.
• 1994 के बाद ड्राइंग और पेंटिंग पर उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित की गयी. और प्रमुख कला दीर्घाओं में उनकी कला को प्रदर्शित किया गया.
• एक संगीतकार के रूप में उन्होंने 100 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बिक्री किए. उस समय वह सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकार बन गए.
• डिलन ने 54 साल के करियर में 70 एलबम निकाले. 653 गाने गाए और लिखे, 6 किताबें भी उन्होंने खुद लिखीं.
• ग्यारह ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, और अकादमी पुरस्कार सहित उन्हें अनेकों पुरस्कार प्रदान किए गए.
• उनकी अद्वितीय काव्य सत्ता हेतु 2008 में पुलित्जर पुरस्कार जूरी ने लोकप्रिय संगीत और अमेरिकी संस्कृति पर उसके गहरे प्रभाव के कारण उन्हें विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.
जंग के खिलाफ संगीत-
‘ब्लोविन इन द विंड और द टाइम्स दे आर ए चेंज इन’ जैसे सॉन्ग्स को अमेरिका में जंग के खिलाफ और सिविल राइट्स मूवमेंट के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. बॉब परंपरा के खिलाफ अलग तरह के गाने लिखते और गाते हैं. यही वजह उनके लिए विवादों का भी कारण बनी. हिटलर से प्रभावित बॉब ने गिटार बजाने का तरीका बदलने पर विरोध भी झेला.

साहित्य के नोबेल पुरस्कार के बारे में-
• यह पुरस्कार नार्वे की नोबेल समिति प्रदान करती है.
• 1895 में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के द्वारा पाँच नोबेल पुरस्कार स्थापित किए गए.
• साहित्य में नोबेल पुरस्कार किसी भी देश में साहित्य के क्षेत्र में एक आदर्श दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जाता है, प्रतिवर्ष एक लेखक को सम्मानित किया जाता है.
• साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, और धनराशि प्रदान की जाती है. पुरस्कार में प्रदान की जाने वाली धनराशि नोबेल फाउंडेशन की वर्ष भर की आय निर्भर करती है.
• वर्ष 2015 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वेतलाना अलेक्सिविच को उनके पॉलीफोनिक लेखन, (a monument to suffering and courage in our time) हेतु प्रदान किया गया.
अब तक साहित्य में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अंग्रेजी के लेखक (27) रहे हैं. उसके बाद फ्रेंच (14) और तीसरे नंबर पर (13) जर्मन हैं. अब तक 14 महिलाओं को साहित्य का नोबेल प्रदान किया गया है. 1997 में इटली के डारियो फो को भी साहित्य का नोबेल मिला था. डारियो भी डिलन की तरह गीतकार थे, ड्रामा राइटर की भूमिका के लिए उन्हें नोबेल दिया गया.

0 comments:
Post a Comment