रेनु पाल ऑस्ट्रिया में भारत की राजदूत नियुक्त-(14-OCT-2016) C.A

| Friday, October 14, 2016
पूर्व भारतीय विदेश सेवा अधिकारी (आईएफएस) रेनु पाल 8 अक्टूबर 2016 को ऑस्ट्रिया में भारत की राजदूत नियुक्त की गयीं. उनकी नियुक्ति के विषय में विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की.

वे राजीवा मिश्रा क्स स्थान लेंगी. फ़िलहाल पाल भारत की ओर से चेक रिपब्लिक में बतौर राजदूत नियुक्त हैं.

ऑस्ट्रिया, सेंट्रल यूरोप में स्थित जर्मन भाषी देश है. यहां के निवासी अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करते हैं.
रेनु पाल

•    उन्होंने 1988 में भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन की.

•    मई 2011 से वे विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं.

•    इससे पहले वे बर्लिन में डिप्टी चीफ ऑफ़ मिशन पद पर कार्यरत थीं.

•    वे भारत की ओर से वाशिंगटन डीसी, पेरिस एवं मास्को में भी तैनात रहीं.

•    उन्होंने विदेश मंत्रालय में निदेशक (अमेरिका एवं कनाडा), निदेशक (विदेश सचिव कार्यालय) एवं उप-निदेशक (अमेरिका एवं कनाडा) के पद पर भी कार्य किया.

•    वे 1985 से 1988 तक भारतीय लेखा सेवा में भी कार्यरत रहीं.

0 comments:

Post a Comment