भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर-(14-OCT-2016) C.A

| Friday, October 14, 2016
भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पुन: शीर्ष पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 140 रन देकर 13 विकेट लिए. यह स्थान उन्होंने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन को पछाड़कर हासिल किया.

आर अश्विन के बारे में-
  • इंदौर टेस्ट में 13 विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.
  • उन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट लिये.
  • आर अश्विन 39 टेस्ट में 220 विकेट वनडे में 142 और 45 टी-20 में 42 विकेट ले चुके.
  • इंदौर में आखिरी टेस्ट से पहले अश्विन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे.
  • पिछले वर्ष की अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर रहे अश्विन जुलाई में फिर नंबर एक तक पहुंच गए.
  • सीरीज में उन्होंने दो शतक भी लगाए.
  • वर्ष 2000 के बाद से 900 अंक हासिल करने वाले गेंदबाजों मुथया मुरलीधरन, ग्लेन मैकग्रा, वेर्नोन फिलैंडर, डेल स्टेन और शान पोलाक के क्लब में शामिल हो हो गए.
अन्य खिलाडियों की रैंकिंग-
  • टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए.
  • चेतेश्वर पुजारा एक पायदान चढकर 14वें और कप्तान विराट कोहली चार पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं.
  • न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 10 पायदान चढकर 58वें स्थान पर पहुंच गए जबकि जिम्मी नीशाम 12 पायदान की छलांग लगाकर 70वें स्थान पर हैं.
  • भारत के रविंद्र जडेजा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर हैं.

0 comments:

Post a Comment