थाईलैंड के शासक भूमिबोल अदुल्यदेज का निधन-(14-OCT-2016) C.A

| Friday, October 14, 2016
थाईलैंड के शासक भूमिबोल अदुल्यदेज का 13 अक्टूबर 2016 को बैंकॉक में निधन हो गया. वे 88 वर्ष के थे.

अदुल्यदेज विश्व में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले नरेश थे.

उनके निधन के पश्चात् 63 वर्षीय क्राउन प्रिंस महा वजिरालोंकोर्न अगले शासक बनेंगे.
भूमिबोल अदुल्यदेज 

•    भूमिबोल अदुल्यदेज का जन्म 5 दिसंबर 1927 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित कैंब्रिज़ में हुआ. उस समय उनके पिता प्रिंस माहिडोल अदुन्यदेत हार्वर्ड के छात्र थे.

•    भूमिबोल अदुल्यदेज जब दो वर्ष के थे तब उनके पिता का निधन हो गया, वे अपनी मां के साथ स्विट्ज़रलैंड आ गये.

•    वर्ष 1946 में तत्कालीन शासक की मृत्यु के बाद भूमिबोल सिंहासन पर बैठे. उस समय उनकी आयु मात्र 18 वर्ष थी.

•    थाईलैंड में उनके शासन काल के दौरान कई बार सैन्य तख्तापलट हुआ लेकिन थाईलैंड की जनता उन्हें स्थायित्व के रूप में देखते थे.

•    भूमिबोल अदुल्यदेज 1980 में सेना के उन अधिकारियों के ख़िलाफ़ खड़े हुए जिन्होंने प्रधानमंत्री प्रेम तिनसुलानंद का तख़्ता पलटने की कोशिश की.

•    फोर्ब्स द्वारा मई 2014 में उनकी संपत्ति 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गयी.

0 comments:

Post a Comment