भारत को हाल ही में विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम बनने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे और अंतिम टेस्ट की समाप्ति के बाद आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा सौंपी गई.
भारत पहले दो टेस्ट के बाद 2-0 की विजयी बढ़त लेकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है. दूसरा टेस्ट जीतकर भारत टेस्ट रैकिंग में पाकिस्तान से आगे निकल गया था.
अब सीरीज जीत के बाद भारत आधिकारिक रूप से पाकिस्तान को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन गया है.
आईसीसी की तरफ से पूर्व भारतीय कप्तान और आईसीसी क्रिकेट हाल आफ फेम में शामिल सुनील गावस्कर ने सीरीज के पुरस्कार वितरण समारोह के तुरंत बाद कोहली को गदा सौंपी.
आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा का निर्माण 2001 में 30000 पाउंड की राशि से किया गया था और यह आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीम के पास रहती है.
भारतीय टीम इससे पहले नवंबर 2009 से अगस्त 2011 तक शीर्ष पर रही थी और फिर वह जनवरी से फरवरी 2016 के बीच कुछ समय के लिए और अगस्त 2016 में पहले स्थान पर रही थी.
जिन अन्य कप्तानों ने अब तक टेस्ट गदा हासिल की है, उनमें स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ (सभी आस्ट्रेलिया), एंड्रयू स्ट्रास (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला (दोनों दक्षिण अफ्रीका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत) और मिसबाह उल हक (पाकिस्तान) शामिल हैं.
0 comments:
Post a Comment