एंडी मरे ने चाइना ओपन 2016 पुरुष एकल ख़िताब जीता-(11-OCT-2016) C.A

| Tuesday, October 11, 2016
एंडी मरे ने 9 अक्टूबर 2016 को चाइना ओपन पुरुष एकल ख़िताब जीता. यह मुकाबला नेशनल टेनिस सेंटर बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था.

विश्व के नंबर दो खिलाड़ी मरे ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 7-6 से हराया.
चाइना ओपन

•    यह एक वार्षिक प्रतियोगिता है जिसे प्रतिवर्ष बीजिंग में आयोजित किया जाता है.

•    एटीपी द्वारा एशिया में नयी प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने पर यहां वर्ष 1993 में पहली बार पुरुषों के एकल तथा युगल मैच आयोजित किये गये थे. 

•    वर्ष 1998 में इसे एटीपी के टूर कैलेंडर से हटा लिया गया था लेकिन 2004 में इसे पुनः आरंभ किया गया.

•    वर्ष 2006 में चाइना ओपन अमेरिका से बाहर हॉक आई सिस्टम के तहत खेले जाने वाली पहली प्रतियोगिता बनी.

•    नोवाक जोकोविच एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह प्रतियोगिता छह बार जीती. लगातार चार बार यह प्रतियोगिता जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है.

•    युगल मैच में, ब्रायन बंधु एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार लगातार यह ख़िताब जीता.

•    स्वेतलाना कुजनेत्सोवा एवं सेरेना विलियम्स के नाम सबसे अधिक टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

•    नोवाक जोकोविच वर्ष 2015 के चाइना ओपन पुरुष एकल ख़िताब के विजेता थे.

0 comments:

Post a Comment