भारत और सिंगापुर ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
सिंगापुर के प्रधानमंत्री हाल ही में भारत के पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग के बीच प्रतिनिधि मंडलस्तर की वार्ता के बाद तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए.
दोनों देशों के नेता कौशल विकास और औद्योगिक संपदा से संबंधित समझौतों पर बात किया गया.
तीन समझौता इस प्रकार है:
•    तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सिंगापुर के तकनीकी शिक्षण संस्थान शिक्षा सेवा (आईटीईईएस) तथा भारत के कौशल विकास निगम के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
•    तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक दूसरा समझौता असम सरकार और आईटीईईएस सिंगापुर के बीच हुआ.
•    तीसरा समझौता औद्योगिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में हुआ.

0 comments:

Post a Comment