पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो गुतेरस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव हेतु चयनित-(07-OCT-2016) C.A

| Friday, October 7, 2016
Guterresपूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो गुतेरस को 5 अक्टूबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव चुने जाने हेतु चयनित किया गया.  

गुतेरस 1 जनवरी 2017 को बान की मून का स्थान लेंगे. 

सुरक्षा परिषद् के 15 सदस्य देशों का यह निर्णय 193 सदस्य देशों वाली महासभा की सहमति के लिए भेजा जायेगा. 

एंटोनियो गुतेरस

•    एंटोनियो मनुएल डी ओलिवेरा गुतेरस एक पुर्तगाली राजनीतिज्ञ हैं.

•    वे 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे.

•    वे सोशलिस्ट इंटरनेशनल के लिए कुछ समय तक प्रेसिडेंट भी रहे.

•    उन्होंने जून 2005 से दिसम्बर 2015 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य किया.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव

•    संयुक्त राष्ट्र महासचिव, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का प्रमुख होता है.

•    महासचिव संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता और संयुक्त राष्ट्र के नेता के रूप में कार्य करता है.

•    महासचिव का यह कार्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय XV (अनुच्छेद 97 से 101) में बताया गया है.

•    महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की स्वीकृति के पश्चात् महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है.

•    महासचिव के कर्तव्यों में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को शांति पूर्वक सुलझाना, विश्व शांति एवं विकास के लिए प्रयासरत रहना, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों द्वारा विश्व में सन्देश प्रसारित करना तथा ज्वलंत मुद्दों पर सदस्य राष्ट्रों की सरकारों से बातचीत करना आदि शामिल है.

0 comments:

Post a Comment